कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ दिसंबर में लेंगे सात फेरे

0 43

मनोरंजन डेस्क– कपिल शर्मा के फैंसे के लिए एक खुशखबरी है कि कामेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से फिर से वापसी करने जा रहे है। पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन व ज्यादा शराब पीने की वजह से उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी।

Related News
1 of 306

लेकिन अब वो पहले से बेहतर है। फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी की बात है। दरअसल कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जल्द ही शादी करने वाले है। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक कपिल के दोस्त ने बताया कि कपिल इस साल के अंतिम महीने दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहे हैं।

शादी का आयोजन उनके होम स्टेट पंजाब में होगी। शादी का कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा, जिसमें फिल्म जगत और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कपिल के दोस्त शामिल होंगे। आगे इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक पार्टी आयोजन करेंगे। आपको बता दें कि कपिल इससे पहले भी गिन्नी से अपना प्यार जता चुके है।

Comments
Loading...