कंगना की बहन ने तापसी पन्नू को लेकर दिया विवादित बयान…

0 15

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड क्यीन कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उसे लगातार फैंस और सेलेब्स की ओर से तारीफें मिल रही हैं.

लेकिन कुछ लोगों की तारीफें कंगना की बहन रंगोली को रास नहीं आईं.जिसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर कई बॉलीवुड स्टार्स पर तीखा हमला बोला है.

Related News
1 of 306

दरअसल कंगना रनौत की फिल्म के ट्रेलर को लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर तापसी ने ट्वीट किया, ‘ये बहुत कूल है. हमेशा से ही मुझे इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें थी और ये उन पर खरा उतरता दिख रहा है.’ लेकिन तापसी द्वारा की गई ये तारीफ कंगना की बहन रंगोली को रास नहीं आई.

रंगोली ने तापसी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ”कुछ लोग कंगना को कॉपी कर के अपनी दुकान चलाते हैं, मगर प्लीज ये ध्यान दें कि वो कभी उसके काम की तारीफ नहीं करते, यहां तक की ट्रेलर की तारीफ करते हुए उसका नाम भी नहीं लेते. पिछली बार मैंने तापसी जी को कंगना को लेकर कहते हुए सुना था कि उन्हें डबल फिल्टर की जरूरत है. तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनना छोड़ देना चाहिए.”

आपको बता दें कि एक टीवी शो के दौरान तापसी पन्नू ने एक सवाल के जवाब में कहा था कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है. माना जा रहा है कि कंगना की बहन ने उसी बयान पर टिप्पणी करते हुए रंगोली ने ये ट्वीट किए हैं.

Comments
Loading...