दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़, बॉलीवुड ने की निंदा

0 24

मनोरंजन डेस्क — ‘दंगल’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ शनिवार रात एक विमान में कथित रूप से हुई छेड़छाड़ को लेकर बॉलीवुड स्टार ने इसकी जमकर निंदा कर रहें है। बॉलीवुड स्टार्स ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Related News
1 of 306

दरअसल सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं। खबरों के मुताबिक, जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।

वहीं हमेशा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरूद्ध आवाज उठाने वाले अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि ‘मैं आशा करती हूं कि उसे न्याय मिलेगा। यह अच्छी बात है कि उसने आवाज उठायी है। उसे न्याय मिलना चाहिए।’ 

अभिनेत्री भूमि पडनेकर से इस संबंध में बात करने पर वह कहती हैं कि ‘मैं इससे चकित हूं। वह बच्ची है। हमारी संस्कृति में ही दिक्कत है, जहां लोग सोचते हैं, यदि आप अभिनेता हैं, तो आप उनकी संपत्ति हैं। यह बहुत दिक्कत वाली बात है।’ उनका कहना है कि ‘लेकिन मैं खुश हूं कि उसने इसे सोशल मीडिया पर डाला। मैं खुश हूं कि उसने यह कदम उठाया, क्योंकि ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है।’ 

माधुरी दीक्षित कहती हैं कि ‘यह नहीं होना चाहिए, ना भारत में और न ही दुनिया के किसी दूसरे कोने में।’ इसके अलावा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय सहित बॉलीवुड के अन्य लोगों ने भी घटना की निंदा की है।

गौरतलब है कि इस कथित घटना के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले कथित घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इस शर्मनाक घटना की जांच की मांग की। जायरा का आरोप है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एक विमान में उनके सह-यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। अभिनेत्री जायरा ने अपने साथ हुई इस घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो की मदद से लोगों तक पहुंचाया।

 

Comments
Loading...