25 साल की साध्वी प्रेम बाईसा की मौत बनी रहस्य ! वायरल वीडियो से लेकर इंजेक्शन तक पर उठ रहे सवाल

195

Sadhvi Prem Baisa Death: राजस्थान की जानी-मानी 25 साल की युवा साध्वी प्रेम बाईसा जोधपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। पुलिस हत्या, आत्महत्या, या अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत से कुछ समय पहले उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया था। जिसके बाद उनकी हालत इतनी तेज़ी से बिगड़ी कि वे ठीक नहीं हो पाईं। जब तक आश्रम के लोग बीमार साध्वी को अस्पताल ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अब उनकी रहस्यमयी मौत का खुलासा होगा।

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी की मौत बनी रहस्य

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। परिवार का कहना है कि उनकी मौत गलत इंजेक्शन से हुई। परिवार का कहना है कि खांसी और जुकाम की शिकायत के कारण आश्रम में एक कंपाउंडर को बुलाया गया था। इंजेक्शन लगाने के सिर्फ पांच मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हो गई। जबकि अस्पताल का कहना है कि उन्हें मृत लाया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। अब, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत जांच के दायरे में है। शक है कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। साध्वी की मौत को लेकर इस शक के पीछे ये कारण हो सकते हैं।

Sadhvi Prem Baisa Death: इंजेक्शन लगाने वाला कंपाउंडर गिरफ्तार

शहर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत से जुड़े मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इंजेक्शन की शीशी और अन्य संबंधित मेडिकल सामान जब्त कर लिया है, साथ ही जरूरी पूछताछ भी की है। इसके अलावा, आश्रम को सील कर दिया गया है और मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त कर लिए गए हैं।

Related News
1 of 1,152

पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा

पुलिस प्रशासन महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में सतर्क रहा। आज सुबह, साध्वी प्रेम बाईसा के शव का पोस्टमॉर्टम MGH (महात्मा गांधी अस्पताल) में एक मेडिकल बोर्ड ने किया। इस दौरान कई साधु और संत मुर्दाघर में मौजूद थे। मुर्दाघर के बाहर पुलिस भी मौजूद थी। पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने किया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट और टेक्निकल जांच के बाद ही सामने आएगी। जांच अभी जारी है, और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत ने भक्तों और आम जनता के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं- शव को कार में क्यों रखा गया, CCTV कैमरे क्यों हटाए गए, और इंजेक्शन में क्या था? उनकी मौत के लगभग 3 घंटे बाद उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर क्यों पोस्ट किया गया। इसके अलावा साध्वी का एक आपत्तिजनक वीडियो लगभग 6 महीने पहले सामने आया था। फिलहाल बोरानाडा पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन उनकी मौत का राज़ इन्हीं वजहों के इर्द-गिर्द कहीं छुपा है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...