‘जैसे भी हो, तुरंत छोड़ दें ईरान….बिगड़गे हालात के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

132

Iran Protests: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन और भी हिंसक होते जा रहे हैं। वहीं ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी (India issued advisory) जारी की है। जिसमें ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। ये भी कहा गया है कि उन्हें ईरान छोड़ने के लिए जो भी साधन उपलब्ध हों, उनका इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही भारतीय दूतावास ने मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Iran Protests: भारत सरकार ने जारी एडवाइजरी

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि, भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी, 2025 को जारी एडवाइजरी (India issued advisory) को जारी रखते हुए, और ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करके तुरंत ईरान छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने कहा, सभी भारतीय नागरिकों और PIO को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शनों वाले इलाकों में जाने बचे। साथ ही नागरिकों को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

India Issued Advisory: इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन दस्तावेज़, जिसमें पासपोर्ट और आईडी शामिल हैं, तैयार रखें। इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए, उन्हें भारतीय दूतावास से संपर्क करना चाहिए। भारतीय दूतावास के इमरजेंसी संपर्क हेल्पलाइन नंबर नीचे दिए गए हैं: मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359। ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

Related News
1 of 1,165

ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे इस लिंक का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें: https://www.meaers.com/request/home। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है, तो उनके परिवारों से भारत में उनकी ओर से रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया जाता है।

Iran Protests: मौत का आंकड़ा 2000 के पार

बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शन लगभग 20 दिनों से चल रहे हैं। देश भर में 280 से अधिक स्थानों से अशांति की खबरें सामने आई हैं। अनुमान है कि इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 2000 लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 20,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पांच दिनों से ज़्यादा समय से इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए मदद भेजने का ऐलान कर दिया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...