IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, जानें चौंका देने वाला नाम

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने 2022 मेगा ऑक्शन से ठीक एक महीने पहले क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

0 443

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने 2022 मेगा ऑक्शन से ठीक एक महीने पहले क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह खिलाड़ी आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। दरअसल, आईपीएल 2021 में जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदने के लिए 16।25 करोड़ रुपए दिया था। उस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी:

आपको बता दें कि आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी कोई और नही क्रिस मॉरिस है। जो अब दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम टाइंटस के कोच की भूमिका में नजर आएंगे। क्रिस ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने लिखा है, ‘आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा करता हूं। उन सभी का धन्‍यवाद, जिन्‍होंने मेरी यात्रा में छोटे या बड़ी तरह भूमिका निभाई। यह मजेदार यात्रा रही। टाइटन में कोच की भूमिका पाकर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं।’

https://www.instagram.com/p/CYlKu8jMeYB/?utm_source=ig_web_copy_link

शानदार रहा मॉरिस का करियर:

Related News
1 of 365

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी में से एक क्रिस मॉरिस का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। क्रिस ने 2012 में साउथ अफ्रीका मैच में डेब्यू किया था। क्रिस ने  42 वनडे में उन्‍होंने 467 रन और 48 विकेट लिए है। मॉरिस ने  23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 133 रन और 34 विकेट चटकाए है। आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2021 में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए मॉरिस ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए और 67 रन बनाए हैं।

मॉरिस ने आखिरी मैच 2019 में खेला:

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मॉरिस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मैनचेस्‍टर में 6 जुलाई 2019 को खेला था। दो साल से अनुभवी ऑलराउंडर राष्‍ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पा रहे थे। वही फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी क्रिस अपने प्रदर्शन से कुछ खास नही था। वही क्रिस मॉरिस टाइटन के अगले कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...