IPL Mega Auction: इस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए किए खर्च, जानें कौन है वो प्लेयर

2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन अभी जारी है। वही मुंबई इडियंस ने इस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खरीद लिया है।

0 485

2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन अभी जारी है। वही मुंबई इडियंस ने इस खिलाड़ी पर सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम के लिए खरीद लिया है। अभी भी खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। फ्रेंचाइजी टीमों के बीच लगातार खिलाड़ियों को खरीदने की जद्दोजहद जारी है। वही नीलामी का आयोजन बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में किया गया है। बता दें कि यह 15वीं आईपीएल और पांचवीं मेगा नीलामी है। वही दो दिन के मेगा नीलामी के पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी।

इस खिलाड़ी पर लगी आज के नीलामी में सबसे बड़ी बोली:

दरअसल, इस बेहतरीन खिलाड़ी को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं। लेकिन अंत में इंडियंस ने सबसे बड़ी बोली कगते हुए ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी बोली युवराज सिंह पर लगाई लगी है। अब ईशान किसान पर सबसे बड़ी बोली लगी है।

https://twitter.com/IPL/status/1492455131321073664?s=20&t=GDZVac4pKSKoH_hmjmNGLg

ईशान किशन के नाम पर इतने रिकॉर्ड:

Related News
1 of 366

5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन पर सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया है। 23 साल के ईशान किशन का रिकॉर्ड टी20 में बेहतरीन रहा है और 104 पारियों में 28 की औसत से 2726 रन बना चुके हैं। बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज से शानदार खिलाड़ी है।

https://twitter.com/ishankishan51/status/1492462971687096322?s=20&t=E61CBrNwaWiYoYzrJEgbRw

 

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...