IPL 2022: रोहित ने टीम के खिलाड़ियों को दी चेतावनी, आज जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में आज यानी शनिवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में होगा।

0 172

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन में आज यानी शनिवार शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में होगा। वही आरसीबी की टीम इस आईपीएल फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी में शानदार लय में है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब चल रहा है।  ऐसे में आज के मैच भुत ही दिलचस्प होने वाला है।  मुंबई की टीम अपनी जीत के लिए पूरी जद्दोजहद करेगी।

इस IPL रोहित की टीम का प्रदर्शन चिंताजनक:

इस आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम का हाल बेहाल हैं। वहीं रोहित शर्मा की कप्‍तानी भी बेअसर नजर आ रही है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहद खराब चल रहा है।  जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। वही अपने टीम के खिलाड़ियों से बात चीत करते हुए रोहित शर्मा ने मैच में समर्पण दिखाने को कहा है। ऐसे आज देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में टीम कितना जोर लगाती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही आज मुंबई इंडियंस के प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स की टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी:

अगर बात करें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तो ग्‍लेन मैक्‍सवेल के टीम में शामिल होने से और मजबूती मिली है। इसके अलावा टीम शानदाय फॉर्म में है, साथ ही दो मैच जीत चुकी है। बता दें कि आरसीबी की टीम इस समय आईपीएल 2022 की अंक तालिका में छठे स्‍थान पर तो मुंबई इंडियंस 9वें स्‍थान पर है। आज दोनों ही टीमों की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाने पर रहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्‍लेइंग-11:

Related News
1 of 366

फाफ डु प्‍लेसिस (कप्‍तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, डेविड विली, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, मोहम्‍मद सिराज और अकाश दीप।

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्‍ड ब्रेविस, किरोन पोलार्ड, फेबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...