‘नशे में धुत्त’ इस टीवी एक्ट्रेस ने 7 वाहनों को मारी टक्कर

0 21

मनोरंजन डेस्क — मुंबई के सांताक्रूज में नशे में धुत एक टेलीविजन अदाकारा ने अपनी तेज रफ्तार कार लगभाग सात वाहनों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Related News
1 of 306

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब नशे में धुत रूही सिंह (30) ने अपनी कार से अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में चार दो-पहिया वाहन और तीन कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिंह कार के आसपास एकत्रित हुए लोगों से बहस करती नजर आ रही है। वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाती भी दिखाई दे रही है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Comments
Loading...