Indore Fire: इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाका, घर में लगी आग में 7 लोग जिंदा जले

129

Indore Fire: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन-मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में फंसकर 7 लोगों की जान चली गई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सूचना पर पहुंची दमकल (Fire Brigade) की टीम ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर पर मौजूद थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को शादी थी। वहीं हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Indore Fire: कार चार्जिंग के दौरान लगी थी आग

बता दें कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि देर रात घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण घर के अंदर आग लग गई। आग लगने के दौरान चार गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। गनीमत रही जिस वक्त घर के अंदर आग लगी उस समय लगभग 15 गैस सिलेंडर और रखे हुए थे; अगर वे भी फट जाते, तो स्थिति और भी ज़्यादा भयावह हो सकती थी।

आग की भीषणता का अंदाज़ा घर को देखकर ही लगाया जा सकता है; पूरी इमारत जलकर राख हो गई है। घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगते ही पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं और पुलिस तथा दमकल विभाग दोनों को सूचित किया। एक पड़ोसी ने बताया कि पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुँचने से पहले ही, वे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे थे।

मृतकों में मनोज पुगलिया की बहू सिमरन, विजय सेठिया (65) उनकी पत्नी सुमन सेठिया (60) और बेटा छोटू सेठिया (22), मनोज (65), राशि सेठिया (12) और टीनू (35) की भी जान गई है। जबकि, तीन को झुलसने की अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया था। इनमें 6 साल के बच्चे तन्मय की मौत हो गई। झुलसने वालों में मनोज पुगलिया के दो बेटे सौरभ और हर्षित के साथ हर्षित शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

Related News
1 of 1,171

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक तीन-मंजिला मकान के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी। उन्होंने बताया कि चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ और कार से भड़की आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने आगे बताया कि घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे, जिसके कारण पुलिस के लिए उन्हें तोड़कर घर में प्रवेश करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

पहले भी लगी थी आग

गौरतलब है कि हाल के दिनों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है; जिले में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग जगहों पर आग लगने की कई खबरें सामने आई हैं। अभी पिछले सोमवार को ही देवास में भी भीषण आग लगने की खबर आई थी। गनीमत रही कि उस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि उस आग पर काबू पाने के लिए 10 से 12 फायरकर्मी लगाए गए थे। रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ पर स्थित ‘नेचर बाजार’ में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने के बाद 50 से ज़्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...