IND vs AUS 2nd ODI : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी 265 रनों की चुनौती, रोहित-अय्यर ने ठोके अर्धशतक
IND vs AUS 2nd Odi Live Score : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की हाफ सेंचुरी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया अभी तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। सीरीज बचाने के लिए इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
IND vs AUS: भारत की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ज़ेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को बैकफुट पर डाल दिया। कैप्टन शुभमन गिल 9 और विराट कोहली एक बार फिर (0) चलते बने। लेकिन रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। बावजूद भारत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन ही बना पाई।
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा ने अपना 59वां ODI अर्धशतक बनाया, 97 गेंदों पर 73 रन बनाए। उनकी पारी में दो छक्के और सात चौके शामिल थे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 77 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं पांचवें नंबर पर बैटिंग कर रहे अक्षर पटेल ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए।
भारतीय टीम ने 226 के स्कोर तक आठ विकेट खो दिए थे। ऐसे में हर्षित राणा (नाबाद 24) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अर्शदीप सिंह (13) के साथ मिलकर आक्रामक बैटिंग की और भारत को एक मुश्किल स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम ज़म्पा ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट (Xavier Bartlett) ने 3 विकेट लिए, जबकि मिशेल स्टार्क को 2 सफलता मिली।
India vs Australia 2nd ODI: सीरीज में 1-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया
बता दें कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से पहले ही जीत चुका है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)