लखनऊः इकाना में बिना दर्शकों के होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच, टिकट होंगे वापस

15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है मुकाबला

0 48

लखनऊः राजधानी लखनऊ के इकान स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India-South Africa ) के बीच होने वाला दूसरा अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद BCCI ने यह निर्णय लिया. इस फैसल के बाद मैच को लेकर अब तब बिके सभी टिकटो के पैसे वापस किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें..Corona virus से भारत में पहली मौत

उल्लेखनीय है कि स्टैंड में लहराता तिरंगा, कैमरा घूमते ही चमकते चेहरे और चौकों-छक्कों पर गूंजती तालियों के साथ आसमान छूता उत्साह.. जी हां, यह वही दृश्य है जो हम टीम इंडिया के किसी भी क्रिकेट मैच को बरसों से देखते और जीते चले आए हैं. लेकिन 15 मार्च को टीम इंडिया तो मैदान में होगी, बस यह नजारे नहीं होंगे.

Related News
1 of 788

दरअसल15 मार्च को लखनऊ में भारत व दक्षिण अफ्रीका (India-South Africa) खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले को दर्शक नहीं बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की हजारों खाली सीटें देखेंगी.

बता दें 15 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. मुकाबले को देखने के लिए अब तक 5 करोड़ रुपए के टिकट बिक चुके हैं. नए निर्णय के बाद अब सारे पैसे वापस होंगे. दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एक रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जिसमें डब्ल्यूएचओ की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा गया कि लखनऊ में भी कोरोना वायरस का एक केस सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें..आसमान से बरसी आफत,देखिए वीडियों..

ऐसी स्थिति में स्टेडियम में एक जगह भीड़ इकट्ठा नहीं होना चाहिए.अधिकारियों ने कहा कि मैच के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होती है, जिससे कोरोना वायरस के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है.

Comments
Loading...