IND vs WI: आठ दिन पहले हंसकर उड़ाया था मजाक, सूर्या को संजू के सामने होना पड़ा नतमस्तक !

128

IND vs WI T20 World Cup 2026: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर 8 मैच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत की जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का बड़ा रोल रहा। सैमसन मैच में टीम इंडिया के लिए हीरो बनकर उभरे। भारत को जीत दिलाने के बाद जब संजू सैमसन पवेलियन लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को उनके आगे झुकना पड़ा। हालांकि मैच से आठ दिन पहले हुए प्रेस कांफ्रेंस में संजू सैमसन को लेकर सूर्यकुमार का ऐसा बर्ताव नहीं था, लेकिन 8 दिन में ही संजू ने कप्तान को अपने सामने नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। आइए जानें क्या है पूरी कहानी….

IND vs WI: ओपनर का फ्लॉप शो

दरअसल वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद से ही भारत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर खेल रहा था। लेकिन अभिषेक शर्मा ग्रुप स्टेज में पूरी तरह फ्लॉप रहे, लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए। उनकी बीमारी की वजह से संजू को नामीबिया के खिलाफ मौका मिला। उन्होंने 8 बॉल पर 22 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में संजू को फिर से ड्रॉप कर दिया गया और अभिषेक को प्लेइंग XI में जगह दी गई। अभिषेक पाकिस्तान मैच में डक पर आउट हो गए।

Sanju Samson: सूर्या ने हंसकर उड़ाया था मजाक

बता दें कि भारत अपना पहला सुपर 8 मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। इस मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा कि क्या वह संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि कई बैट्समैन अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे थे। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने हंसते हुए कहा, “क्या आप चाहते हैं कि मैं अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह संजू को खिलाऊं?” साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में संजू को मौका नहीं मिला। अभिषेक, तिलक और रिंकू अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए और टीम इंडिया हार गई। इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया।

इंडिया का दूसरा सुपर 8 मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ था, जिसमें टीम को अहम जीत मिली। टीम में बदलाव की बात हो रही थी। रिंकू सिंह अपने बीमार पिता को देखने हॉस्पिटल गए थे। उनकी जगह सैमसन को टीम में लाया गया और उनसे पारी की शुरुआत करवाई गई। सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। यह पारी छोटी लेकिन असरदार थी और इसी शुरुआत के दम पर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने और जीत हासिल करने में कामयाब रही। इसके बाद प्लेइंग इलेवन में संजू की जगह पक्की हो गई।

संजू मैच विनिंग पारी

Related News
1 of 369

1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत के पास जीत ही एकमात्र ऑप्शन था, नहीं तो वे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाते। वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम के सामने 196 रनों का टारगेट रखा था। टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक करके अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए। लेकिन जो पारी की शुरुआत से ही क्रीज पर डटे रहे और तेजी से रन बना रहे थे, वे थे संजू सैमसन।

सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली और भारत का स्कोर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन तक पहुंचाया और उसे 5 विकेट से जीत दिलाई। संजू ने बैक टू बैक छक्के और चौके लगाकर टीम को जीत और सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। अगर सैमसन क्रीज पर नहीं टिकते तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाता।

सूर्या को संजू के सामने झुकाना पड़ा सिर

यही वजह थी कि जब संजू टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कैप उतारकर, सिर झुकाकर और मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया। सिर्फ 8 दिनों के अंदर सैमसन ने अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान को उनके सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...