Virat Kohli के करियर में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से हुए बाहर

0 202

IND vs ENG: भारत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए शनिवार को बीसीसीआई ने अपने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli ) टीम का हिस्सा नहीं थे।

सीरीज में खेले गए पहले दो मैचों में भी विराट कोहली टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे और अब बचे हुए तीन मैच में भी कुछ ऐसा ही हाल है। कुल मिलाकर कहा जाए तो उन्होंने पूरी सीरीज ही मिस कर दी। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि पहले आस लगाई जा रही थी कि विराट कोहली बचे हुए तीन मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

13 साल लंबे टेस्ट करियर में पहली बार हुआ ऐसा 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होने के बाद विराट का एक लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड भी रुक गया। अपने लगभग 13 साल लंबे टेस्ट करियर में पहली बार विराट कोहली ने भारत के लिए कोई टेस्ट सीरीज मिस की है। विराट कोहली के न होने से टीम इंडिया की बैटिंग लाइन अप पर जोरदार झटका लगा है। टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही अपनी बल्लेबाजी को लेकर एक बार मात खा चुकी है और अब टॉप ऑर्डर में विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम को और भी नुकसान पहुंचा सकती है।

INDIA गठबंधन को झटका, जयंत चौधरी की NDA में शामिल होने की तैयारी ?

Related News
1 of 314

इस पूरे सीरीज में शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना सका। विराट कोहली के बाहर हो जाने से भारत की बैटिंग लाइन अप जिस तरह से कमजोर नजर आ रही है। उसी तरह से सचिन तेंदुलकर के बाहर हो जाने से टीम इंडिया के साथ पहले हुआ करता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे टेस्ट करियर में कितनी सीरीज मिस की है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान),वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आकाश दीप,मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...