कोरोना का असर, होली पर चमकी देसी पिचकारी

चाइनीज पिचकारी के मार्केट में ना होने से देसी पिचकारीओं का मार्केट जोर पकड़ रहा है.

0 37

बदायूं–कोरोना वायरस से जहां पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है, लोग दहशत में है कि किस तरह से इस बीमारी से बच कर होली का त्यौहार मनाया जाये। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस का असर भारतीय व्यापार पर भी पड़ रहा है।

इस बार कोरोना के डर से चाइनीज पिचकारी के मार्केट में ना होने से देसी पिचकारीओं का मार्केट जोर पकड़ रहा है। चूंकि होली चंद दिनों बाद है, लेकिन बाजार में इस बार सिर्फ देसी पिचकारियां ही दिख रही हैं। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस फैला हुआ है, जिसके कारण वहां से होली के सामान नहीं आए और देश मे ही निर्मित देशी पिचकारियों की ग्राहकों के द्वारा जमकर खरीदारी करने के चलते व्यापारियों के चेहरे पर खुशी है।

Related News
1 of 924

उनका कहना है पिछले कई वर्षों से चाइना के माल के आगे उनका देशी माल नही बिकता था क्योंकि चाइना की पिचकारी काफी सस्ती होने के कारण खूब बिकती थी पर इस बार कोरोना वायरस की वजह से चाइना माल बाजार में नही पहुँचने के कारण उनके माल की खूब बिक्री हो रही है और अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है ।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...