केंद्रीय मंत्री ने मारा तंज,-‘सपा ने अगर शिवपाल का उत्पीड़न किया है तो अमर सिंह भी हुए होंगे प्रताड़ित’

0 12

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले में आई केंद्रीय मंत्री ने शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी बनाने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के एेलान पर कहा कि-‘ यह अखिलेश से पूछिए; जो चाचा को नहीं ले सके साथ मे , तो अन्य लोगों को कैसे लेकर चलेंगे साथ मे?’ 

Related News
1 of 654

वहीं उन्होंने यूपी में दो सालों में क्राइम ग्राफ बढ़ा होने के सवाल पर कहा कि सपा बसपा के समय थानों में एफआईआर नहीं लिखे जाते थे लेकिन हमारी सरकार में तुरंत एफआईआर लिखा जाता है। इसलिए क्राइम में इजाफा हुआ है। वहीं उन्होंने अमर सिंह इस समय अखिलेश से काफी फायर होने के सवाल पर कहा कि अखिलेश के चाचा से पूछिए जो समाजवादी पार्टी में उत्पीड़न झेले हों तो अमर सिंह भी झेले होंगे।

वहीं उन्होंने कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस काफी कनफ्यूजन में है। इन्हें समझ मे नहीं आ रहा है की क्या करें या न करें। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। राहुल को भी समझ मे नहीं आ रहा कि वह कौन सा मुद्दा उठाएं। जिन मुद्दे पर उनकी सरकार गयी थी वह मुद्दे नहीं थे वह यथार्त था। चुनाव नजदीक आते ही यह इस तरह के मुद्दे उठाते हैं। राफेल का मामला गोपनीय है और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है ।

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...