ICC ODI Rankings : आईसीसी ने बुधवार, 20 अगस्त को अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। एक ओर जहां दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर गेंदबाजों की सूची में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम वनडे रैंकिंग सूची से गायब हो गए। टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को आईसीसी वनडे रैंकिंग से भी पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।
ICC ODI Rankings: रोहित-विराट का नाम गायब
दरअसल पिछले हफ्ते तक रोहित शर्मा दूसरे और कोहली चौथे स्थान पर थे, लेकिन अब उनका नाम टॉप 100 में भी नहीं है। इस पर ICC की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। रोहित और विराट का नाम टॉप 100 में न होना शायद आईसीसी सिस्टम की खामी मानी जा रही है। क्योंकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल वनडे में सक्रिय खिलाड़ी हैं। दोनों ने फरवरी 2025 में यूएई में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग ने प्रशंसकों को काफी हैरान किया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बता दें कि आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल 756 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। जबकि बाबर आजम मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे और श्रीलंका के चरित असलंका चौथे स्थान पर है। वहीं आयरलैंड के हैरी टेक्टर पांचवें स्थान पर पहुंच गए है। यहां देखें टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्टः-
ICC ODI Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग (बल्लेबाजी)- 19 अगस्त तक
शुभमन गिल- भारत- 784 अंक
बाबर आजम- पाकिस्तान- 739 अंक
डेरिल मिचेल- न्यूजीलैंड- 720 अंक
चरित असलंका-श्रीलंका- 719 अंक
हैरी टेक्टर- आयरलैंड- 708 अंक
श्रेयस अय्यर- भारत- 704 अंक
शाई होप- वेस्टइंडीज- 699 अंक
इब्राहिम जादरान- अफगानिस्तान- 676 अंक
कुसल मेंडिस- श्रीलंका- 669 अंक
ट्रेविस हेड- ऑस्ट्रेलिया- 648 अंक
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)