टीम इंडिया पहुंची गोमती नगर के हयात होटल, आज कर सकती है अभ्यास

0 36

लखनऊ– भारत और वेस्टइंडीज की टीमें दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये भारतीय टीम सोमवार दोपहर 1:15 लखनऊ के गोमती नगर स्थित हयात होटल पहुंच गई। मैच से पहले टीम अभ्यास करेगी या नही फिलहाल ये अभी साफ नही हो पाया है।

Related News
1 of 312

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेगा। उत्तर प्रदेश किकेट संघ (यूपीसीए) के मीडिया मैनेजर एए खान तालिब ने रविवार को मीडिया को बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कल सोमवार को अभ्यास करेंगी या नहीं। इसका फैसला कल दोनों टीमों के आने के बाद टीम प्रबंधन करेंगे।

मैच मंगलवार शाम सात बजे से शुरू होगा और ऐसे में टीम मंगलवार की सुबह वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा ले सकती हैं। भारतीय टीम यहां गोमती नगर के विभूति खंड स्थित नवनिर्मित होटल हयात में जबकि वेस्टइंडीज की टीम गोमती नगर में ही स्थित ताज होटल में रूकेंगी। यूपीसीए के निदेशक एस के अग्रवाल के मुताबिक दोनों टीमों के होटलों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति के स्टेडियम के अंदर प्रवेश पर पाबंदी होगी।

Comments
Loading...