विवाहिता को मनचला कर रहा था परेशान, पति-पत्नी ने दी खौफनाक सजा

आये दिन फोन पर करता था अश्लील बातें

0 52

बहराइच — गंभीरवा पुलिस चौकी के निकट दो दिन पूर्व युवक की गला रेतकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने घटना में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने छेड़खानी और फोन पर अश्लील बातें करने से परेशान होकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक का जला हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।

रामगांव थाना अंतर्गत सुभानपुरवा गांव निवासी अफजल उर्फ मुखिया पुत्र खूंटी का शव दो दिन पूर्व गंभीरवा पुलिस चौकी के निकट मोलहे शेख के पुराने मुर्गी फार्म के पास मिला था। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रहीथी। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई तो सामने आया कि सुभानपुरवा गांव निवासी बंदरिया उर्फ रुबीना के साथ अफजल आए दिन फोन कर बात करता था और उससे छेड़खानी भी करता था।

Related News
1 of 1,002

उसके पति रईस खां का कहना है कि अफजल छेड़खानी करने के साथ ही जबरन उसे रोक लेता था और कई बार पत्नी को मिलने के लिए बुलाता था। यह बात पत्नी ने मुझको बतायी। इस पर मैंने अफजल को समझाया भी। लेकिन वह नहीं माना। जिस पर पत्नी से फोन कराकर अफजल को मुर्गी फार्म पर बुलाया। यहां धान के खेत में वह छिपकर बैठा था। और पीछे से उसने अफजल का गला रेत दिया।

अफजल के मोबाइल को खोलपुरवा गांव में खेत में ले जाकर जला दिया था। चाकू भी वहीं पर छिपा दिया था। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतक का जला हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...