ऋतिक ने CBSE स्टूडेंट्स को दिए एग्जाम टिप्स !

0 11

मनोरंजन डेस्क– अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को सीबीएसई की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने ट्वीट किया, “आज सीबीएसई परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं। यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि बोर्ड ने इस साल छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का प्रयोग करने की अनुमति दी है।

Related News
1 of 306

ऋतिक ने सभी विद्यार्थियों को शांत रहने को कहा। बता दें कि आजकल ऋतिक आनंद कुमार पर आधारित बायोपिक में गणित के शिक्षक का रोल कर रहे हैं। आनंद कुमार वो शख्स हैं जो प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर पर प्रतिभाशाली 30 छात्रों को IIT प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। उनके पढ़ाए सैकड़ों बच्चे IIT और NIT जैसे संस्थानों में जा चुकी हैं। ऋतिक ने कहा, ‘शिक्षक की भूमिका निभा रहा हूं। भूल नहीं सकता कि एक छात्र के रूप में कैसे घबरा गया था। शांत रहो और नींद का बलिदान मत करो।

Comments
Loading...