…जब फायरमैन को बनना पड़ा रिपोर्टर !

0 14

मुंबई– मुंबई के वर्ली स्थित दूरदर्शन केंद्र में शुक्रवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शख्स 350 मीटर ऊंचे टेलिविजन टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मशहूर फिल्म शोले की तर्ज पर नाटकीय घटना देखने को मिली।

Related News
1 of 1,164

इस फिल्म के एक सीन में वीरू यानी धर्मेन्द्र ने बसंती (हेमा मालिनी) से शादी के लिए मौसी और बसंती के साथ ही रामगढ़ के लोगों को राजी करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी दी थी। यह ड्रामा शुक्रवार देर रात ढाई बजे शुरू के करीब हुआ, जब मुंबई फायर ब्रिगेड को अयोध्या पासवान नाम के एक शख्स के दूरदर्शन केंद्र के टेलिविजन ऐंटेना पर चढ़ने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां पहुंचे और शख्स को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और कहा कि वह केवल मीडिया से बात करेगा। 

इसके बाद वहां डमी कैमरा सेटअप लगाया गया और असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर देवेंद्र शिवाजी पाटिल ने रिपोर्टर बनके अयोध्या पासवान को कॉल किया और तब कहीं जाकर वह थोड़ा शांत हुआ। देवेंद्र ने कहा, ‘उसने मुझे बताया कि वह एक ड्राइवर है और हाल ही में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसकी केवल दो मांगें हैं- ड्राइवरों के लिए अच्छी सैलरी और बोनस।’ 

लगभग 4 घंटों की लंबी बातचीत के बाद अयोध्या सुबह 7 बजे नीचे उतर कर आया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और प्रतिबंधित परिसर में घुसने के लिए 5 हजार का जुर्माना लगाया। पासवान शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। 

Comments
Loading...