कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

0 38

सीतापुर — जिले में खैराबाद कस्बे के मोहल्ला कुल्हन सराय में कपड़ों की कतरन के गोदाम में बुधवार आधी रात के अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 लाख के माल का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Related News
1 of 9

दरअसल कूलन सराय में अबरार अंसारी का कपड़ों की कतरन का गोदाम है। इनका घर भी गोदाम के करीब है। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने अपने गोदाम में आग की लपटों को उठते देखा तो आसपास के लोग जमा किया। सूचना मिलने के बाद एसओ खैराबाद अजय यादव मौके पर पहुंच गए और दमकल वाहनों को बुलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापारी का कहना है कि आग की चपेट में आकर करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments
Loading...