HDFC बैंक के वाइस प्रेजिडेंट 3 दिन से लापता, कार में मिले खून के धब्बे

0 22

मुंबई–एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ संघवी बीते 5 सितंबर से मुंबई स्थित अपने कमला मिल्स ऑफिस से गायब हैं। परेल के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में सिद्धार्थ की मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक मालाबार हिल्स इलाके में रहने वाले सिद्धार्थ को आखिरी बार बुधवार शाम कमला मिल्स कंपाउंड के अपने दफ्तर से बाहर निकलते देखा गया था। 

Related News
1 of 1,161

सिद्धार्थ बुधवार रात लगभग 8:30 बजे अपने ऑफिस से मालाबार हिल्स के पास स्थित अपने घर के लिए निकले थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। सिद्धार्थ की कार अगली सुबह कॉपर खैराने के पास मिली थी और कार की सीट पर खून के धब्बे भी पाए गए थे। उनका फोन भी नेटवर्क की पहुंच से बाहर बताया जा रहा है। 

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला किडनैपिंग का लग रहा है लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस सिद्धार्थ की मोबाइल लोकेशन और कॉल रेकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 

Comments
Loading...