HAPPY NEW YEAR 2019: देश भर में नए साल का जश्न

0 16

न्यूज डेस्क — नए साल 2019 का आगाज हो चुका है। दुनिया भर में लोग जोर-शोर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कुछ जगहों पर जमकर आतिशबाजी हो रही है तो कहीं पर लोग नाच गाकर नए साल का जश्न मना रहे हैं।

Related News
1 of 1,154

दुनिया भर के शहरों से जहां जश्न की जबरदस्त तस्वीरें आ रही हैं, वहीं भारत में भी कई शहरों में लोग सड़कों पर इकट्ठे होकर नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं हैं। 

वहीं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, रायपुर, भोपाल, कोलकाता समेत पूरे देश में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने आतिशबाजी के साथ 2019 का स्वागत किया। इंडिया गेट को तिरंगे के रंग की लाइटों से सजाया गया। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर भी हजारों लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा हुए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों ने आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया।

Comments
Loading...