गुजरात हादसा : नाले में पलटा ट्रक, 26 की मौत

0 28

न्यूज डेस्क : गुजरात के भावनगर जिले में बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, भावनगर के पास 70 मजदूरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक करीब 26 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

Related News
1 of 1,154

जबकि 12 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। वही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की मदद करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल शवों और घायलों को नाले से निकालने का काम किया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और राहतकर्मी राहत कामो में लगे है।

पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भावनगर में हुए सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि गुजरते दिन के साथ मृतकों की संख्या बढ सकती है।

Comments
Loading...