Nikki Murder Case: दहेज के लिए पति ने बच्चे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर

143

Nikki Murder Case : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज लेकर हुई निक्की हत्याकांड में पुलिस बड़ा कार्रवाई की है। पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारने वाले वाले पति विपिन एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि विपिन पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन विपिन नहीं रुका। जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर गोली मार दी।

फिलहाल आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने अस्पताल में कहा कि “मैंने उसे न तो मारा है और न ही कुछ किया है, उसने खुद आत्महत्या की है, हर जगह पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता है, यह कोई नई बात नहीं है। ” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Nikki Murder Case : बेटे ने कहा-पापा ने मम्मी को जला दिया

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में रहने वाले विपिन ने अपने 7 साल के मासूम बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। विपिन ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले निक्की को बेरहमी से पीटा फिर आग के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। निक्की शादी दिसंबर 2016 में कसाना क्षेत्र के सिरसा निवासी विपिन से हुई थी। निक्की की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। हैरानी की बात यह है कि महिला की नृशंस हत्या के मामले में 7 साल के बच्चे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बच्चे का कहना है कि पिता ने मां को लाइटर से जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उधर मृतका की बहन का कहना है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये दहेज में देने का दबाव बना रहे थे। यह भी बताया गया कि निक्की के परिवार ने शादी में एक स्कॉर्पियो कार-बुलेट के साथ-साथ कई अन्य सामान भी दिया था। इसके बावजूद, ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ।

Related News
1 of 1,608

एक ही घर में थी दोनों बहनों शादी

दरअसल मृतका निक्की और उसकी बहन की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पंचायत के जरिए कई बार समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वाले उन पर दहेज के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

मृतका की बहन कंचन ने बताया है कि 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवार वालों ने उसे बुरी तरह पीटा था। इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा कि सास, ससुर, पति विपिन और देवर रोहित भाटी निक्की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसने कहा यह हत्या प्लानिंग के तहत की गई थी। निक्की का परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...