Good Friday Wishes: पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को किया याद
Good Friday Wishes: प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु की याद में देशभर में आज गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनऔर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने प्रभु ईसा मसीह के संघर्षों को याद किया और उनसे प्रेरणा लेने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया।
Good Friday Wishes: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ईसा मसीह को किया याद
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा: “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दया फैलाने और समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने के हमारे संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करे।”
Good Friday Wishes: देशवासियों को पीएम मोदी ने दिया संदेश
पीएम मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर लिखा, “गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और अधिक मजबूत करे और भाईचारा तथा आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम यीशु मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मज़बूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे।”
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुड फ्राइडे के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन जो यीशु मसीह द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है शांति, सद्भाव और सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत करे, और हमें एक अधिक दयालु और समावेशी दुनिया बनाने में मार्गदर्शन दे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम यीशु मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हों, समाज के कल्याण के लिए काम करें, और हमेशा अपने साथी मनुष्यों को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में याद रखें।
Happy Good Friday 2026: आखिर क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे
उल्लेखनीय है कि गुड फ्राइडे, ईस्टर संडे से ठीक तीन दिन पहले पड़ने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार, इसी दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। रोमन शासक ने प्रभु ईसा मसीह को कलवारी में सूली पर चढ़वा दिया था, क्योंकि उनकी शिक्षाएं लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बन रही थीं। हालांकि, ठीक तीन दिन बाद, प्रभु ईसा मसीह फिर से प्रकट हुए और एक बार फिर लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप, गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)