Gold Silver Rate Today: अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,57,484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी (Silver) में जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 4.81 प्रतिशत उछलकर 2,61,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
Gold Silver Rate Today: चांदी ने छुआ ऊंचा स्तर
आज दिन के कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों में करीब 6 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह 2,64,885 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण बाद में कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। बावजूद इसके, चांदी ने निवेशकों (Investors ) को मजबूत रिटर्न का संकेत दिया है।
डॉलर की कमजोरी ने बढ़ाई चमक
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 4 फरवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर के कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं, जैसे सोना और चांदी, विदेशी निवेशकों (Foreign Investment) के लिए सस्ती हो जाती हैं। इसका सीधा असर मांग पर पड़ता है, जिससे कीमतों को समर्थन मिलता है।
Gold Silver Price: क्या कहते हैं जानकार
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने को 1,54,000 और 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मजबूत सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,57,700 और 1,60,000 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस देखा जा सकता है। वहीं चांदी के लिए 2,36,600 और 2,44,000 रुपये प्रति किलो सपोर्ट लेवल हैं, जबकि 2,55,500 और 2,62,600 रुपये पर रेजिस्टेंस संभव है।
लंबी अवधि में मजबूत बने रहने की उम्मीद
हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, चांदी की कीमतें पहले 60,000 रुपये से बढ़कर 3,20,000 रुपये तक का सफर तय कर चुकी हैं। ऐसे में ऊंचे स्तरों पर कुछ समय के लिए कीमतों में स्थिरता या हल्का सुधार संभव है। हालांकि, संरचनात्मक आपूर्ति की कमी, बढ़ती औद्योगिक मांग, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और वैश्विक स्तर पर नरम मौद्रिक नीतियों की उम्मीदें सोने-चांदी की कीमतों को दीर्घकाल में मजबूती प्रदान करती रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)