Gold Silver Price Today: सोना भी हुआ ‘बेकाबू’ , चांदी भी चार लाख के पार, जानें आज का भाव

135

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। दोनों धातुओं ने महंगाई के ऐसे ऊंचे रिकॉर्ड बनाए हैं कि पिछले सभी रिकॉर्ड एक झटके में ध्वस्त हो गए हैं। चांदी की कीमतों ने 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है, तो वहीं सोने की कीमतें भी बेकाबू हो गई है। सोना भी 1,60,0000 के पार पहुंच गया है। दोनों धातुओं की कीमतों में अचानक आई तूफानी तेजी ने शादी-विवाह की खरीदारी करने वालों के होश उड़ा दिए हैं। इस ऐतिहासिक उछाल ने आम जनता के साथ विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Silver Price Today: चांदी चार लाख के पार

गुरुवार सुबह 9:40 बजे चांदी प्रति किलो 18,479 रुपये की तेजी के साथ 4,03,845 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। वहीं सोना भी 10 ग्राम पर 12,105 रुपये बढ़कर 1,75,869 रुपये पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी ने अपनी ‘ऑल-टाइम हाई’ कीमत दर्ज की। चांदी को 4 लाख के जादुई आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 15,000 रुपये की जरूरत थी, जिसे उसने सिर्फ 24 घंटे में हासिल कर लिया। पिछले मंगलवार को चांदी की कीमत में 40,500 रुपये की भारी बढ़ोतरी देखी गई थी। अगले ही दिन, यानी बुधवार को कीमतों में और 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Gold Price Today: आसमान पर पहुंचा सोना

Related News
1 of 13

सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। पीली धातु की चमक अब आंखें चौंधिया रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। बाजार के आंकड़ों को देखें तो बुधवार को 99.9% शुद्ध सोना 5,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर बंद हुआ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...