लड़की ने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, हुई गिरफ्तार, देखे VIDEO

0 35

इंटरनेशनल डेस्क– ईरान में एक लड़की को अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने भारी पड़ गया। जिसकी कीमती उसे गिरफ्तारी से चुकानी पड़ी। दरअसल टीनेजर ‘मैदेह होजबर’ अपने बेडरूम में बिना हिजाब पहने डांस कर वीडियो रिकॉर्ड करती थी। लड़की वेस्टर्न पॉप और रैप म्यूजिक पर डांस किया करती थी।

लेकिन ईरान में महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बिना हिजाब पहने निकलने की अनुमति नही है। इस लड़की के अलावा वीडियो की वजह से गिरफ्तार हुए अन्य लोगों की पहचान सामने नहीं आई है। 

Related News
1 of 1,162

इस घटना के बाद होजबरी के अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है जिस पर करीब 6 लाख फॉलोअर्स थे। बाद में लड़की और अन्य लोगों को सरकारी टीवी चैनल पर बात करते दिखाया गया है। गिरफ्तारी के बाद होजबरी के वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है। इतना ही नही सोशल मीडिया पर कई ब्लॉगर और अन्य लोग लड़की के समर्थन में आए हैं।

वहीं एक ब्लॉगर ने लिखा- ‘दुनिया में कहीं भी आप किसी को बताएंगे कि 17-18 साल की लड़की को डांस करने, खुश होने, खूबसूरत दिखने के लिए गिरफ्तार किया गया है तो लोग आप पर हसेंगे।’

Comments
Loading...