कूलर के करंट की चपेट में आया चार साल का मासूम, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है।

0 269

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में चार वर्षीय मासूम खेलते समय  कमरे के बाहर लगे कूलर के पास चला गया। जिसे छूने पर वह करंट की चपेट में  आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कूलर से लगा बच्चे को करंट हुई मौत:

शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे  उमरी गांव निवासी रूद्र पुत्र सौरभ नागर अपने घर में खेल रहा था। तभी अचानक उसने कमरे के बाहर रखे कूलर को छू लिया। कूलर में करंट आ रहा था। करंट लग जाने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद परिजन रोने-चिल्लाने लगे। परिजनों के  अनुसार कूलर का प्लग लगा रहता था। कूलर में आ रहे करंट की जानकारी नहीं थी।

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल:

Related News
1 of 933

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन  ने इन्कार किया। मासूम की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणवासी शोक में डूब गए है।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...