सपा के पूर्व सांसद सीएन सिंह का निधन, पार्टी ने जताया शोक

0 76

यूपी के जौनपुर से सपा के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह(65) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सीएन सिंह का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा था।

ये भी पढ़ें..बाहुबली अतीक अहमद के अवैध भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

1999 में दर्ज की  थी पहली जीत…

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज के निवासी सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे।

सीएन सिंह की दो संतानें…
Related News
1 of 1,074

पूर्व सांसद सी.एन. सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके एक पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ राजा भैया और पुत्री पूर्णिमा सिंह है। पत्नी उषा सिंह राजनिति में भी दखल रखती हैं।

उधर सी.एन. सिंह के निधन की खबर मिलते ही जौनपुर और प्रतापगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पुत्र प्रशांत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..सेक्स रैकेट खुलासे में फसी पुलिस, पूर्व सीओ समेत 10 पुलिसकर्मियों पर केस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...