राजनीतिक मर्यादा भूले भाजपा नेता ने गुस्से में आकर लोगों को दी गालियां

0 21

न्यूज डेस्क — भारतीय राजनीति में भाषाई मर्यादा का स्तर गिरता ही जा रहा है और इसकी मिसालें अक्सर सामने आती रहती हैं ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है जहां हरियाणा की बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने गुस्से में आकर जनता को ही गाली दे डाली।

Related News
1 of 1,155

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के पक्ष में प्रचार करने के लिए अंबाला निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव के दौरे पर थे, जब लोग ‘बीजेपी मुर्दाबाद’, ‘अनिल विज मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगे जिसके बाद में गुस्साये विज ने लोगों के साथ अपशब्दों को प्रयोग किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद लोग भड़क गए और विज की गाड़ी का घेराव कर दिया, हालांकि मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों नेताओं को मौके से निकाल लिया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया था और उनकी तुलना महाकाव्य रामायण की एक दानव ‘ताड़का’ से कर डाली थी।

Comments
Loading...