बाढ़ में डूबी संगम नगरी, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

गंगा और यमुना के उफनाने से हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। 

0 48

प्रयागराज–यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ का कहर जारी है। जिला प्रशासन ने 21 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। गंगा और यमुना के उफनाने से हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।

बाढ़ के चलते गांव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा हुआ है। गली-मोहल्लों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर के दर्जनों मोहल्लों में पिछले चार-पांच दिनों से लोग फंसे हुए हैं। जिन सड़कों पर मोटर गाड़ियां फर्राटा भरती थी, उन सड़कों पर नावें चल रही हैं।

NBT

बाढ़ में डूबा प्रयागराजः

बाढ़ में डूबा प्रयागराज, देखें तबाही का मंजर

पांच हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। लोग घरों की छतों पर कैद हैं।

Related News
1 of 1,535

खाना-पानी को मोहताज हुए लोग

एक दुकान से अपने सामान को निकालकर ले जाता युवक। इस दौरान उसका रिक्शा मलबे में रुक गया और काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकला तो वह मदद के लिए इधर-उधर नजरें दौड़ाने लगा।

बाढ़ के मलबे में फंसा जीवन

संगम नगरी में भीषण बाढ़ ने इंसानों के साथ जानवरों का भी जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक टूटे घर की छत पर चढ़कर ये कुत्ते खुद को बचाए जाने की बाट जोह रहे हैं।

कुत्तों का आशियाना बने लोगों के टूटे घर

तमाम लोगों के लिए एनडीआरएफ जवान देवदूत साबित हुए। बाढ़ के पानी से घिरे से लोगों को जवान दिन भर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य करते रहे।

prayagraj me flood

Comments
Loading...