Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर पर हुई, जब तीन अज्ञात लोग बाइक पर आए और 20 से 25 राउंड फायरिंग की। यह घटना रविवार सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियों भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब गोलीबारी हुई, तब एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। वह किसी काम से हरियाणा से बाहर गए हुए थे। उस समय घर पर केवल केयरटेकर और परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
Elvish Yadav: हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी दी चेतावनी
इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग के दो बदमाशों नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ लिखा है कि एल्विश यादव के घर पर चली गोली उन्हीं लोगों ने चलाई थी।
वायरल पोस्ट में लिखा है, “हां भाई राम राम सभी भाईयों को… आज एल्विश यादव के घर पर जो गोलीबारी हुई, वो हम नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने चलाई थी। आज हमने उसे अपना परिचय दिया है।” एल्विश ने सट्टेबाजी ऐप (वेटिंग ऐप) का प्रचार करके कई घर बर्बाद किए हैं। इसीलिए उसने उनके घर पर गोलीबारी की है। उन्होंने आगे लिखा, “मैं चेतावनी देता हूं। जो भी सट्टेबाजी का प्रमोशन करता हुआ पाया जाएगा, उसे कभी भी कॉल या गोली मिल सकती है। जो भी सट्टेबाज हैं, तैयार रहें।
हालांकि पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस पोस्ट की सच्चाई जानने और इसे पोस्ट करने वालों की पहचान करने में जुटी हैं।
Elvish Yadav: कौन है हिमांशु भाऊ गैंग
बता दें कि हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) एक आपराधिक गिरोह है जो हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, रंगदारी और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है। नीरज फरीदपुरिया इस गिरोह का सरगना है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया। अब वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है। दूसरा आरोपी भाऊ रिटोलिया भी इसी गिरोह का मुख्य सदस्य है। उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह भी इस समय विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर धमकी देता है और लोगों से पैसे ऐंठने जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।
Elvish Yadav का विवादों से पुराना नाता
गौरतलब है कि एलविश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल उनके खिलाफ सांप के जहर की अवैध आपूर्ति और रेव पार्टियों में इसके इस्तेमाल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई थी। आरोप लगाया गया था कि एल्विश कुछ निजी पार्टियों में प्रतिबंधित जहरीले पदार्थों का इंतजाम करता था, जिसमें सांप का जहर भी शामिल था। हालांकि, एल्विश ने इन सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया था। यह मामला अभी अदालत में है और जांच एजेंसियां इस मामले में सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)