मुम्बई में एक और बिल्डिंग भीषण आग की चपेट में , 4 की मौत

0 16

मुंबई– कमला मिल्स में लगी भीषण आग के बाद अब अंधेरी के मरोल इलाके की मैमून बिल्डिंग में आग लगने की खबर है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग झुलस गए। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में देर रात यह हादसा हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 1,155

आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे पहले बीते सप्ताह कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

Comments
Loading...