‘वोट के लिये सपा-बसपा, कांग्रेस मुसलमानों को दिखाती है भय’- राजनाथ सिंह

0 20

जालौन–सपा-बसपा-कांग्रेस का देश को बर्बाद करने में सबसे बडा योगदान रहा है। यह तीनों पार्टियों ने मिलकर देश के साथ मुसलमानों को बर्बाद किया है। यह वोट के लिये मुसलमान और क्रिश्चियन को भय दिखाती है। 

जबकि भाजपा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और वह देश को बनाने में विश्वास करती है। यह बात जालौन के कालपी में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कही।

उन्होने सपा बसपा पर हमला करते हुये कहा कि यह पार्टियां मोदी को रोकने के लिये एक हुये है लेकिन दोनों के मन में गाठे है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि दोनों एक हो जायेगे। कल अदभुत द्रश्य देखा तीन पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ मंच पर दिखाई दिये जिनके बीच गांठ होने के बाबजूद शरीर मौजूद रहा लेकिन मन में गांठ है यह कभी किसी का भला नहीं कर सकती। उन्होने कहा कि जिस दिन परिणाम आयेगा इनकी ढपली अपना राग अलग-अलग हो जायेगा।

Related News
1 of 653

उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिये जुटी है। उन्होने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को 1 लाख रुपये का कर्ज दिया जायेगा और उस पर 5 साल तक उनसे कोई व्याज नहीं लिया जायेगा। इसके अलावा 60 साल से ऊपर के लघु और सीमांत किसानों को 3 हजार रुपये की पेंशन भी दी जायेगी। 

वही उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में आतंक की कोई बड़ी घटना नहीं हुयी है। और नक्सली घटना भी कम हुयी है। उन्होने कहा कि हमारी नीति एकदम साफ है कि पहले कभी भारत किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे भारत कभी छोड़ेगा नहीं।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

 

Comments
Loading...