सुबह-सुबह लखनऊ विधानसभा घेरने पहुंचे किसान,कई हिरासत में

0 26

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर आज सुबह-सुबह किसानों ने सरकार पर धावा बोल दिया. करीब 4 बजे सैकड़ों किसान विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी. पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़कर इन्हें काबू में करने की कोशिश की. कई प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर दूर ले जाया गया.इस दौरान कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया.

Related News
1 of 1,109

बता दें कि गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और पराली समेत कई मुद्दों पर किसानों ने बुधवार को पूरे यूपी में आंदोलन का ऐलान किया है.दरअसल किसान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बीच धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार किसानों के गन्ना बकाया का पाई-पाई भुगतान करेगी. जरूरत पड़ी तो बकायेदार मिलों को नीलाम तक कर देंगे. मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर को कहा था कि अगर किसी चीनी मिल ने गलतफहमी पाली होगी कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान रोककर स्वयं कमाई कर लेगा, तो ऐसा नहीं होगा. गन्ना किसान बेफिक्र रहें.

साथ ही साथ सीएम ने किसानों से अपील की है कि गन्ना और धान की पराली ना जलाए ऐसा करने से पर्यावरण के साथ-साथ इंसान को भी काफी नुकसान होता है. पूरे प्रदेश में धुंध हो जाती है. जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है.

Comments
Loading...