मालिनी अवस्थी ने लगाई स्वरा भास्कर की क्लास !

0 19

मुंबई–अपने लोकगीतों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर पर खासी भड़की हुई हैं, वजह है स्वरा भास्कर का एक ट्वीट। 

Related News
1 of 306

मालिनी अवस्थी ने स्वरा के लिए ट्विटर पर लिखा है कि देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने के लिए एजेंडा मत चलाओ और ना ही देश के टुकड़े करने की कोशिश करो, यह भारत देश है, जहां हर देशवासी का समान अधिकार है। मालिनी के इस ट्वीट को उनके समर्थकों का काफी सपोर्ट मिला है और इसी वजह से इस ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 17 हजार लाइक मिले हैं। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर हाल ही में बिहार के बेगूसराय में लेफ्ट प्रत्याशी कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं, जहां उन्होंने देश के ताजा हालात पर चिंता व्यक्त की थी।

Comments
Loading...