सनी देओल ने बढाई भाजपा की मुश्किले, की बड़ी गुस्ताखी…

0 20

न्यूज डेस्क — निर्वाचन आयोग से भाजपा नेता व पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सनी देओल को आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए नोटिस भेजा है।

Related News
1 of 653

सनी देओल पर आरोप है कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में उन्होंने जनसभा की। सनी देओल के इस कदम पर आयोग ने संज्ञान लिया है।

आयोग के अधिकारियो ने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद थे। नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

ज्ञात हो कि मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा। सनी देओल गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Comments
Loading...