भाषण के दौरान राहुल गांधी ने उतारी पीएम मोदी की ‘नकल’ 

0 18

न्यूज डेस्क — कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश स्थित भोपाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने लगे। भोपाल में शुक्रवार को एक रैली के दौरान राहुल ने कहा कि पांच साल पहले नरेंद्र मोदी भाषण यूं देते थे…। मैं 56 इंच की छाती वाला चौकीदार, भ्रष्टाचार को मिटा दूंगा।

Related News
1 of 653

इसके बाद राहुल थोड़ी देर रुके और भारी शोर के बीच फिर बोले- ‘पर अभी भाषण कुछ यूं देते हैं… कांग्रेस पार्टी को मिटा दूंगा… अरे भइया कहां मिटायी? मध्य प्रदेश में सरकार बन गई, राजस्थान में बन गयी, छत्तीसगढ़ में बन गई, दिल्ली में बनने जा रही है।

Comments
Loading...