मैक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग माफिया मौत के बाद भड़की हिंस, 1 अरब 30 करोड़ रुपये का था इनाम

126

Mexican Drug Lord: मैक्सिकन सेना ने रविवार को एक बड़े ऑपरेशन में ताकतवर जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के लीडर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स को मार गिराया। खूंखार ड्रग माफिया “एल मेंचो” (El Mencho) पर 15 मिलियन US डॉलर तक का इनाम घोषित किया गया था। यह रकम भारतीय रुपये में 1 अरब 30 करोड़ 9 लाख रुपये से ज़्यादा है। “एल मेंचो” जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (JNGC) नामक गैंग का सरगना था। उसकी मौत के बाद पूरे देश में हिंसा और आगजनी भड़क गई है। घटना के बाद, पूरे देश में ऊंची लपटें और धुआं उठता देखा गया।

मैक्सिकन सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया

अमेरिका (US) के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने इसकी पुष्टी करते हुए करते हुए कहा- मैक्सिकन सेना ने ‘एल मेंचो’ (El Mencho) को मार गिराया है। लैंडौ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह मेक्सिको, US, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है। अच्छे लोग बुरे लोगों से ज़्यादा ताकतवर होते हैं।” एक अलग पोस्ट में, लैंडौ ने कहा कि वह “मेक्सिको से हो रही हिंसा से बहुत दुखी और चिंतित हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि बुरे लोग डर के साथ जवाब दे रहे हैं, लेकिन हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए!”

देशभर में भड़की हिंसा

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, मैक्सिकन सेना ने एक ऑपरेशन में ओसेगुएरा को मार गिराया। जो ऑर्गनाइज्ड क्राइम के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका है। इस हत्या ने कार्टेल के खिलाफ सरकार की लड़ाई को और बढ़ा दिया और गैंग की हिंसक प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। इतना ही नहीं कार्टेल लीडर की मौत से जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के कंट्रोल वाले इलाकों में हिंसा भड़क गई।

इस दौरान ग्वाडलहारा समेत कई शहरों में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। इस बीच सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। हिंसा के चलते लोग घरों में कैद हैं। कई राज्यों में सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। यहां तक कि ग्वाटेमाला ने भी मेक्सिको सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी।

कौन था एल मेंचो

बता दें कि पश्चिमी मेक्सिको के मिचोआकन प्रांत का रहने वाला नेमेसियो ओसेगुएला (59) पिछले तीन दशकों से ऑर्गनाइज़्ड क्राइम का एक बड़ा चेहरा था। वह जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (JNGC) नामक गैंग का सरगना था। 1994 में, उसे अमेरिका में हेरोइन की तस्करी के लिए तीन साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी। जेल से रिहा होने के बाद, वह मेक्सिको लौट आया और तेज़ी से ड्रग तस्करी की दुनिया पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली। 1966 में जन्मे, नेमेसियो ओसेगुएरा कभी पुलिस ऑफिसर थे लेकिन बाद में उन्होंने जुर्म की दुनिया को चुना। उसने CJNG नाम का संगठन बनाया जो देखते ही देखते दुनिया का सबसे अमीर और हिंसक ड्रग नेटवर्क बन गया।

इनाम: नेमेसियो ओसेगुएला जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (JNGC) नामक गैंग का सरगना था। 15 मिलियन US डॉलर तक का इनाम घोषित किया गया था। यह रकम भारतीय रुपये में 1 अरब 30 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक है।

Related News
1 of 1,170

बिज़नेस: उसका कार्टेल न सिर्फ़ ड्रग्स (कोकीन, हेरोइन, फेंटानिल) में शामिल था, बल्कि तेल चोरी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और धोखाधड़ी में भी शामिल था।

ताकत: यह गैंग ड्रोन हमलों और मिलिट्री जैसे हथियारों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता था।

कौन होगा उतराधिकारी

एल मेंचो की मौत के बाद, अब सवाल यह है कि जलिस्को ड्रग कार्टेल की कमान कौन संभालेगा? यह कार्टेल मेक्सिको के 32 राज्यों में से करीब 21 में एक्टिव है और बताया जाता है कि यूनाइटेड स्टेट्स के लगभग हर हिस्से में इसकी मौजूदगी है।

वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि एल मेंचो पूरे ऑर्गनाइज़ेशन को कंट्रोल करता था। उसकी गैरमौजूदगी से कार्टेल की तरक्की कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है और दूसरे कार्टेल को बढ़त मिल सकती है। इससे मेक्सिको में हिंसा की लहर शुरू हो सकती है।

उधर उसकी मौत पर भड़क गई है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने जनता से शांति की अपील की और कहा कि सिक्योरिटी फोर्स शांति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। हालांकि, जलिस्को के गवर्नर पाब्लो लेमस नवारो ने “कोड रेड” चेतावनी जारी की और फिलहाल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन रोक दिया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...