नागपुर: विधानभवन में बियर की बोतलों से जाम हुई थीं नालियां

0 19

नागपुर– महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद विधानसभा में भी पानी भर गया। विधानभवन के सब स्टेशन में पानी भरने की वजह से बिजली आपूर्ति भी ठप रही लेकिन सरकार के लिए इससे भी ज्यादा शर्मिंदगी वाली बात थी जाम हो चुकीं नालियों से बियर की बोतलों और प्लास्टिक बैग का मिलना।

Related News
1 of 1,164

इस वजह से विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे सरकार के काम करने का तरीका मालूम होता है। बता दें कि शुक्रवार को तेज बारिश के बाद विधानसभा का अधिवेशन सोमवार तक के लिए रद्द कर दिया गया और स्पीकर हरिभाऊ बगाड़े विधानसभा के अंदर सफाई ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान नालियों में फंसी हुई शराब की बोतलें और प्लास्टिक बैग भी निकाले गए। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैन लागू हो गया है। 

यही नहीं पिछले 57 वर्षों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब पूरा विधानभवन अंधेरे में था। बिजली आपूर्ति सेवा घंटों ठप रही। इससे पहले 1961 में पहली बार नागपुर में मॉनसून सत्र के दौरान बिजली गुल होने से सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

Comments
Loading...