Dhurandhar box office collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने उड़ाया गर्दा, सात दिनों 200 करोड़ का आंकड़ा पार

135

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। खास बात यह है कि कारोबारी दिनों में भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार किसी भी तरह से धीमी नहीं हुई। कमाई में रोजाना हो रही बढ़ोतरी ने प्रोड्यूसर्स के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। यकीनन कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर’ एक ऐसे रॉकेट की तरह उड़ी है, जो फिलहाल रुकने के मूड में बिल्कुल नहीं है। फिल्म की कमाई और पॉपुलैरिटी दोनों आसमान छू रही हैं, और यह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास बनाने की राह पर है।

Dhurandhar Box Office Day 7: सातवें दिन की इतनी कमाई

SACNILC के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, “धुरंधर” ने अपनी रिलीज के सातवें दिन, गुरुवार को 27 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। सिर्फ एक हफ़्ते में ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा साबित कर दिया है। हालिया परफॉर्मेंस भी शानदार रही है। फिल्म छठे दिन 26.50 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़, चौथे दिन- 23.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में ही 207.25 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई कर ली है। इतनी तेजी से कमाई करके, इस फ़िल्म ने 2025 की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

Dhurandhar Box Office: साथ दिनों में तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड

Related News
1 of 47

‘धुरंधर’ का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर भी बढ़ता जा रहा है। फ़िल्म की ग्लोबल कमाई 306.25 करोड़ से ज़्यादा हो गई है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी इंटरनेशनल हिट फ़िल्मों में से एक बन गई है। रिलीज़ के सिर्फ सात दिनों में, फिल्म ने सात बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें “थमा” (111.34 करोड़), “दे कॉल हिम OG” (295.22 करोड़), “हाउसफुल 5” (288.67 करोड़), “सितार जमीन पर” (267.52 करोड़), “रेड 2” (237.46 करोड़), “लोका: चैप्टर 1” (303.86 करोड़), और “तेरे इश्क में” (148.35 करोड़) शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए, “धुरंधर” ने साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त तूफ़ान बन गई है। देखना होगा कि फिल्म अपने दूसरे हफ़्ते में और कौन से रिकॉर्ड बनाती है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...