हार से हताश राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश,कांग्रेस उठा सकती है बड़ा कदम 

0 16

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए की चैयरपर्सन सोनिया गांधी के सामने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की,

Related News
1 of 653

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के इस्तीफे की बात पर सोनिया गांधी और वरिष्ठ के नेताओं ने उन्हें समझाया कि ऐसी बात पार्टी फोरम में रखनी चाहिए,वहीं अगले हफ्ते सीडव्ल्यूसी की बैठक में इसपर चर्चा हो सकती है। हालांकि कांग्रेस ने सारी बातों से खंडन किया है।

वहीं राहुल के इस्तीफे की खबरों को पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने सिरे से नकार दिया, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खबरें बेबुनियाद हैं और राहुल गांधी ने ऐसी कोई पेशकश नहीं की है. सुरजेवाला ने कहा कि इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया।

Comments
Loading...