Delhi Turkman Gate Violence: दिल्ली में पत्थरबाजों पर एक्शन शुरू, पुलिस ने अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया

148

Delhi Turkman Gate Violence: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध कब्जे हटाने के बाद तनाव बना हुआ है। यहां दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। अवैध दुकानों और दूसरे कंस्ट्रक्शन को हटाने के लिए देर रात 30 से ज़्यादा बुलडोजर पहुंचे। वहीं MCD की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

Turkman Gate Bulldozer Action: पत्थरबाजों की पहचान में जुटी पुलिस

अब दिल्ली पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। इस घटना पर पुलिस FIR दर्ज कर अत तक 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां MCD ने कल देर रात अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। पथराव की घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पत्थर फेंकने वालों की पहचान अभी CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग से की जा रही है। पुलिस ने 4 से 5 संदिग्धों की पहचान कर ली है।

Turkman Gate Bulldozer Action: अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला

Related News
1 of 1,171

दिल्ली के सिटी SP ज़ोन (CSPZ) के डिप्टी कमिश्नर (DC) विवेक अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध कब्जे को लेकर की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। कार्रवाई रात भर चली और 4,000 स्क्वायर मीटर में यह ढांचा फैला था, इसे गिराने के लिए 32 JCB का इस्तेमाल किया गया। हम कल तक मलबा हटाने की कोशिश करेंगे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश दिखाए गए। पहले तो लोग तितर-बितर हो गए। लेकिन कुछ लोग फिर वापस आ गए और पथराव करते रहे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...