Delhi Plastic Ban: दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध

150

Delhi Plastic Ban: देश की राजधानी दिल्ली में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएम ने उन कदमों की भी जानकारी दी है जिससे दिल्ली की खूबसूरती बढ़ेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने आज मीडिया से बातचीत में बताया कि आज पहली बार दिल्ली में एक ही मंच पर संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में दिल्ली के सभी डीएम, डीसी और डीसीपी समेत दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हम दिल्ली में तीन स्तरीय काम कर रहे हैं। हमने स्कूलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त प्रयासों से 20 दिन के अंदर दिल्ली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

दिल्ली में यात्रा करना भी होगा स्मार्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि अब दिल्ली में यात्रा करना भी स्मार्ट होगा। दिल्ली में DEVI की शुरुआत हो रही है, जो आपके अंतिम मील के सफर को आसान, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 2 मई को इलेक्ट्रिक बसों के साथ इस हरित बदलाव में शामिल हों।

Related News
1 of 1,154

श्रमिकों को किया सम्मानित

इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता ने आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। सीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रमिक कड़ी मेहनत करते हैं। श्रमिकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आराम का समय देने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा महिला श्रमिकों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य से जुड़ी समस्याएं सुनीं और यथासंभव समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...