DC vs GG WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे मैच में रविवार को गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच वह सब कुछ देखने को मिला जो एक क्रिकेट फैन चाहता है। रनों की बारिश, ऐतिहासिक हैट्रिक और आखिरी ओवर का सांसे रोक देने वाला रोमांच। हालांकि अंत में गुजरात विजयी रहा, जिसने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हरा दिया।
DC vs GG WPL 2026: सोफी डिवाइन की विस्फोटक पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया । इस मैच में सोफी डिवाइन ( Sophie Devine) अलग रंग में नजर आईं। सोफी ने महज 42 गेंदों में 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इतना नहीं सोफी ने स्नेह राणा के एक ही ओवर में 32 रन (4, 4, 6, 6, 6, 6) बनाकर इतिहास रच दिया। इसके बाद सोफी ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 7 रन नहीं बनाने दिए। सोफी के अलावा कप्तान एशले गार्डनर ने 26 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया।
DC vs GG WPL 2026: नंदिनी की हैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स विपक्षी टीम के लिए नंदिनी शर्मा (Nandini Sharma) ने ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए कुल 5 विकेट लिए। चंडीगढ़ की 24 साल की दाएं हाथ की मीडियम पेसर ने गुजरात जायंट्स की पारी के आखिरी ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके साथ ही, नंदिनी WPL में हैट्रिक लेने वाली गेंदबाजों में वोंग, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस के साथ शामिल हो गईं। हालांकि नंदिनी की हैट्रिक भी दिल्ली को जीत नहीं दिला पाई। नंदिनी के अलावा चिनले हेनरी और श्री चरानी ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।
DC vs GG WPL 2026: सात रन नहीं बना पाई दिल्ली
गुजरात जायंट्स द्वारा दिए गए 210 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम अपने तय ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना पाई। रविवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में दिल्ली के लिए लिजेल ली ने सबसे ज़्यादा 86 रन बनाए, जबकि लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 77 रन का योगदान खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाईं।
दिल्ली को आखिरी छह गेंदों में जीतने के लिए सिर्फ़ 7 रन चाहिए थे, और उसके कई विकेट बाकी थे। लेकिन सोफी डिवाइन ( Sophie Devine) ने अपनी जादुई गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने जबरदस्त ओवर फेंका, जिससे दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का कोई मौका नहीं मिला और पूरी दिल्ली टीम तय ओवरों में टारगेट तक नहीं पहुंच पाई। गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि काशवी गौतम को एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)