लखनऊः डिफेंस एक्सपो के लिए ढीली करनी होगी जेब, इतने का होगा टिकट…

0 30

लखनऊ–राजधानी में 5 से 9 फरवरी के बीच डिफेंस एक्सपो का मेगा इंवेट होगा। इस इंवेट में जाने के लिए आपको काफी खर्चा करना होगा। शुरुआत के 3 दिन बिजनेस शो होगा, जिसको देखने के लिए ढाई हजार रुपये का टिकट लेना होगा।

Related News
1 of 2,538

बता दें पांच फरवरी से राजधानी में शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो में दुनियाभर के रक्षा विशेषज्ञों और पर्यटकों का जमावड़ा होगा। मेगा इवेंट में दुनियाभर की तमाम बड़ी कंपनियां और रक्षा से जुड़े विशेषज्ञ और निवेशक शिरकत करने आ रहे हैं। चार दिन तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो में करीब चार से पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है।

मुख्य कार्यक्रम पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच होने हैं, लेकिन चार तारीख से ही गतिविधियां शुरू हो जायेगी। पांच, छह और सात को बिजनेस डे रहेगा जिसमें टिकट लगाया जा रहा है। आठ और नौ को आम लोग बिना किसी शुल्क के एक्सपो देख सकते हैं। टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी टिकट हासिल किए जा सकते हैं।

Comments
Loading...