CWG 2018: सुशील कुमार ने बनाई गोल्ड की हैट्रिक, महज 1 मिनट में जीता मुकाबला

0 14

स्पोर्ट्स डेस्क — भारत के दिग्गज पहलवान सुशील कुमार 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.यही नहीं सुशील कुमार ने अपने  प्रतिद्वंद्वी को महज एक मिनट के अन्दर ही हराते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक बनाई. 

Related News
1 of 1,163

बता दें कि सुशील कुमार के गोल्ड के साथ ही भारत के खाते में 14 गोल्ड हो गए हैं. सुशील ने पुरुषों की 74 किलोग्राम इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को 10-0 से मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड जीता है.इससे पहले, सुशील ने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते थे. इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की है.

सुशील ने बोथा को पहले ही मिनट में पूरा पलटते हुए चार अंक लिए और इसके बाद उन्हें नीचे पटकते हुए दो और अंक हासिल कर लिए. भारतीय दिग्गज पहलवान सुशील ने बोथा को संभलने का मौका भी नहीं दिया और और एक बार फिर उन्हें पटकर चार और अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल जीता.कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत के रेसलर्स का दिना रहा. सुशील से पहले राहुल ने भी रेसलिंग में भारत को गोल्ड दिलाया. वहीं बबीता कुमारी सिल्वर और किरण ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहीं.

Comments
Loading...